पिछले कुछ सालों के दौरान UPI पमेंट का चलन काफी ज्यादा तेजी से बढ़ा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इसके जरिए आप कहीं से भी किसी को भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके जरिए काफी आसानी चुटकियों में पैसा भेजा जा सकता है। इसके अलावा UPI अप्लीकेशन जैसे कि, Paytm, PhonePe, Google Pe और BHIM UPI के जरिए आप शॉपिंग करने, टिकट बुक करने और बिल पेमेंट जैसे काम भी काफी आसानी से निपटा सकते हैं। हालांकि भले ही इन अप्लीकेशन ने हमारी डेली लाइफ को काफी ज्यादा आसान बना दिया है, पर फिर भी कभी कभी हमें इसकी वजह से परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है। मसलन कभी कभी ऐसा होता है कि गलती से हम किसी और को पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। ऐसे में हम काफी परेशान भी हो जाते हैं कि अब हमें हमारा पैसा कैसे वापस मिल सकता है?
