Credit Cards

Ladli Behna Yojana: लाखों लाडली बहनों को मिलेगा हजारों रुपये का फायदा, 25 जुलाई से करें अप्लाई

Ladli Behna Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें दोनों ही महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए साल 2023 में मध्य प्रदेश सरकार ने MP लाडली बहन योजना की शुरूआत की थी। इस योजना का फायदा उठाने के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो रही है

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 12:25 AM
Story continues below Advertisement
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना में उम्र में बदलाव कर दिया है। अब 21 साल की उम्र की महिलाओं को भी इस योजना का फायदा मिलेगा

Ladli Behna Yojana: महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के मकसद से राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए राज्य की बहनों को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती हैं। जो बहनें अब तक इस योजना में अप्लाई नहीं कर सकी हैं। वो 25 जुलाई से अप्लाई कर सकते हैं। इस बार राज्य सरकार ने नियमों काफी ढील दी है। मौजूदा समय में 1.25 करोड़ महिलाओं को इस योजना का फायदा मिल रहा है।

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की शुरुआत 15 मार्च 2023 से की थी। इस योजना के तहत पहले चरण के आवेदन 25 मार्च तक लिए गए थे। अब दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए 25 जुलाई से फॉर्म भरने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में जो भी महिलाएं अभी तक इस योजना का हिस्सा नहीं बन सकी है। उन्हें भी मौका मिल रहा है।

लाडली बहना योजना में हुए बदलाव


राज्य सरकार ने महिलाओ की उम्र में बदलाव कर दिया है। अब इस योजना का फायदा 21 साल की महिलाएं भी उठा सकती हैं। एक जनवरी 2023 को जो भी महिला 21 साल की हो चुकी होंगी। उन्हें सितंबर महीने से लाडली बहना योजना के तहत 1000 रुपये मिलने लगेंगे। पहले यह उम्र 23 साल थी। 21 साल से 60 साल तक की महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। वहीं जिन परिवारों के सदस्यों के नाम पर ट्रैक्टर है। अब वे महिलाएं भी योजना की पात्र होंगी। इन दोनों संशोधनों के बाद करीब 18 नई बहनें जुड़ सकती हैं। इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार ने करोड़ों किसानों को दी खुशखबरी, सुनकर झूम उठेंगे किसान

जानिए लाडली बहना योजना के लिए कैसे करें अप्लाई

लाडली बहना योजना का फायदा उठाने के लिए पात्र महिलाओं या बेटियों को पंचायत केंद्रों, लेखपाल, सचिव या प्रधान के यहां से फॉर्म लेकर और भरकर वहीं जमा करना होगा। इसके अवाला प्रदेश सरकार राज्यभर में विशेष कैंप लगाकर भी छूटी पात्र महिलाओं के लिए फॉर्म भरे जाएंगे। राज्य सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना के तहत मजदूर और कमजोर वर्ग की महिलाओं को सालाना 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। यानी, हर महीने 1,000 रुपये दिये जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।