Lakhpati Didi Yojana: महिलाओं को मिलेंगे 5 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा

Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें एक लखपति दीदी योजना भी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना के बारे में कई बार जिक्र कर चुके हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को बिना ब्याज के एक से 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है

अपडेटेड Mar 26, 2024 पर 3:21 PM
Lakhpati Didi Yojana: देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना का फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Lakhpati Didi Yojana: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आमौतर पर अपने भाषणों में लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) का जिक्र करते रहते हैं। इस योजना की खासियत ही कुछ ऐसी जो बेहद कम समय में सुर्खियों में लखपति दीदी योजना में महिलाओं को लखपति बना दिया जाता है। इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। ताकि महिलाएं भी आर्थिक रूप से आजाद हो सकें। बस इस योजना का फायदा उठाने के लिए एक शर्त जोड़ी गई है। वो यह है कि योजना के तह लोन उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) की सदस्य होंगी।

पहले सरकार की ओर से लक्ष्य रखा गया था कि इस योजना के तहत कम से कम 2 करोड़ महिलाओं को फायदा मिले। बाद में सरकार ने इस योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया। बता दें कि यहां महिला की या महिला की वजह से परिवार की कुल आय लाख रुपये तक करने की कोशिश की गई है। ऐसे में इसका नाम लखपति दीदी योजना का नाम दिया गया है।

कौन हैं लखपति दीदी?


देश में करीब 83 लाख महिला स्वयं सहायता समूह हैं। इनसे करीब 9 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो आत्म-निर्भर बनी हैं। सरकार ने इन्हीं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की इनकम बढ़ाने के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ की शुरुआत की है। अब तक एक करोड़ महिलाओं को इसका फायदा मिल चुका है। ‘लखपति दीदी’ उन महिलाओं को कहा जाता है। जिनकी प्रति परिवार सालाना इनकम कम से कम 1 लाख रुपये या इससे ज्यादा हो गई है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्‍होंने देश के 77वें स्‍वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से इस योजना का ऐलान किया था।

लखपति दीदी योजना के फायदे

लखपति दीदी योजना के तहत कई तरह की सहूलियत, फाइनेंशियल और स्किल ट्रेनिंग दी जाती है। इससे उन्हें अपनी इनकम बढ़ाने में मदद मिलती है। जिसकी बदौलत वह लखपति बन सकती हैं। इस योजना के तहत वीमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को LED बल्ब बनाने से लेकर, प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग जैसे टेक्नीकल काम सिखाकर उनकी इनकम बढ़ाई जाती है। महिलाओं फाइनेंशियल समझ बढ़ाने के लिए उनकी वर्कशॉप्स कराई जाती हैं। उन्हें सेविंग के ऑप्शन, छोटे लोन, वोकेशनल ट्रेनिंग, एंटरप्रेन्योरशिप सपोर्ट और बीमा कवरेज का फायदा मिलता है। सरकार उन्हें बेहतर मार्केट सपोर्ट मुहैया कराती है। योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह का हिस्सा होना जरूरी है।

लखपति दीदी योजना में ऐसे मिलता है लोन

सरकार की लखपति दीदी योजना का फायदा कोई भी 18 से 50 साल की महिला ले सकती है। इसके लिए राज्य का मूल निवासी होने के साथ ही महिला को किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना जरूरी होता है। बिजनेस शुरू करने के लिए लोन पाने के लिए अपने क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह कार्यालय में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और बिजनेस प्लान देना होता है। इसके बाद उस एप्लीकेशन को रिव्यू करने के बाद अप्रूव किया जाता है।

फिर लोन के लिए संपर्क किया जाएगा। अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (Pan Card), इनकम प्रूफ (Income Proof), बैंक पासबुक (Bank Passbook) देना होता है। इसके साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर औप पासपोर्ट साइज फोटो भी देना होता है।

देश में 2025 तक मिनिमम वेज की जगह लिविंग वेज का सिस्टम लागू होगा, जानिए क्या है इसका मतलब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।