Get App

LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में क्या है अंतर, जानिए किसमें ज्यादा खर्च होती है बिजली

LED Light: हम सब लोग घर पर LED बल्ब, LED ट्यूबलाइट और CFL जैसे बल्बों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब में क्या अंतर है और किसमें बिजली की खपत सबसे कम होती है। इन सबमें रोशनी बेहतर मिलती है। LED बल्ब की शुरुआत 2 वाट से शुरू होती है। वहीं LED ट्यूबलाइट 9 वाट से शुरू होती है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 5:54 PM
LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में क्या है अंतर, जानिए किसमें ज्यादा खर्च होती है बिजली
LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में क्या है अंतर

LED Light: कमरे में बेहतर रोशनी बरकरार रखने के लिए आप LED लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी ब्राइटनेस के लिए इन्हें बेस्ट माना गया है। बहुत से लोग इन्हें इस्तेमाल करने से पहले ये जानना चाहते हैं कि किसमें बिजली की खपत ज्यादा होती है? LED बल्ब या ट्यूबलाइट का कब इस्तेमाल करना चाहए? अगर आप भी कुछ इसी तरह के सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। महंगाई की इस मार में हर कोई बिजली बचत के बारे में सोचता है।

LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में एक ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन दोनों की पावर लेने की क्षमता और रोशनी अलग-अलग होती है। इस बारे में सभी जानकारी नहीं होती है। लिहाजा घर में ज्यादा बिजली यूज करने वाला प्रोडक्ट लगा लेते हैं। इसके चलते बिजली का बिल ज्यादा आता है।

LED बल्ब क्या हैं और कैसे काम करता हैं?

LED को "लाइट एमिटिंग डायोड" कहते है। यह सबसे प्रकाश देता है। इसे ट्रैफिक सिग्नल (traffic signals), खनन उद्योग, लिफ्ट जैसे कई जगहों पर इस्तेमाल किया जाने लगा है। इसमें सीएफएल (CFL) बल्बों की तरह पारा (mercury) नहीं होता है। लेकिन इसमें लेड (lead) और निकल (Nickel) जैसे अन्य हानिकारक घटक शामिल होते है। इसे रिसाइकिल (recycled) किया जा सकता है। जब इलेक्ट्रॉन अर्धचालक पदार्थ से होकर गुजरता है तो छोटे कणों को रोशनी मुहैया करता है। LED कहा जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें