Lek Ladki Yojana: महाराष्ट्र में बेटियां बनेंगी लखपति, सरकार ने दी लेक लाडकी योजना को मंजूरी

Lek Ladki Yojana: महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने बेटियों के लिए लेक लाडकी योजना लॉन्च कर दी है। इस योजना के तहत बेटियों को किश्तों में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इस आर्थिक मदद की शुरुआत बेटी के जन्म से मिलना शुरू हो जाएगा। इसके बाद जैसे-जैसे बेटी की पढ़ाई आगे बढ़ती जाएगी। उनकी आर्थिक मदद की किश्तें भी मिलती जाएंगी

अपडेटेड Oct 11, 2023 पर 6:11 PM
Lek Ladki Yojana: राज्य सरकार के मुताबिक, लेक लाडकी योजना 1 अप्रैल 2023 से शुरू लागू मानी जाएगी।

Lek Ladki Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने नवरात्रि के मौके पर गरीब के घर पैदा होने वाली बेटियों को 1,01,000 रुपये देने की कल्याणकारी योजना का ऐलान किया है। इस योजना का नाम 'लेक लाडकी' यानी 'प्यारी बेटी' योजना है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार की 'माझी कन्या भाग्यश्री' योजना को भी इसी योजना में शामिल कर लिया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मार्च में पास किए गए बजट में सरकार ने इसकी घोषणा की थी। जिसका प्रस्ताव मंत्रिमंडल के पास पेश किया गया।

बैठक की अध्यक्षता राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने की। इस बैठक में राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार भी मौजूद रहे। इस योजना के तहत गरीब के घर बेटी पैदा होने से लेकर 18 साल की उम्र तक किश्तों में पैसे दिए जाएंगे। इस योजना का मकसद लड़कियों की जन्मदर बढ़ाना है।

जानिए क्या है लेक लाडकी योजना


महाराष्ट्र में जब किसी लड़की का जन्म होगा तो उसके परिवार को 5,000 रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं जब बेटी पहली कक्षा में पहुंचेगी तो परिवार को 6,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद जब वह कक्षा 6 में पहुंचेगी तब परिवार को 7,000 रुपये मिलेंगे। इसके बाद बेटी के 11वीं कक्षा में पहुंचने पर 8000 रुपये मिलेंगे। जब बेटी बालिग यानी 18 साल की हो जाएगी, तब परिवार को 75,000 रुपये दिए जाएंगे। इस तरह एक परिवार को बेटी के जन्म से लेकर उसके बालिग होने तक 1,01,000 रुपये दिए जाएंगे। राज्य में माझी कन्या भाग्य श्री योजना को खत्म करके लेक लाडकी योजना शुरू की जाएगी।

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के सबसे ज्यादा अकाउंट UP में खुले, बिहार टॉप 10 में शामिल

इन लोगों को मिलेगा फायदा

सरकार की योजना का लाभ राज्य में रहने वाले उन गरीब परिवार में पैदा होने वाली बेटियो को मिलेगा। जिनके पास पीले या ऑरेंज राशन कार्ड हैं। जिनकी सालाना आय 10000 रुपये से ज्यादा न हो। योजना का फायदा 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली बेटी को मिलेगा। अगर किसी के घर जुड़वा बेटी पैदा होती हैं, तो दोनों बेटियों को इसका फायदा मिलेगा। अगर किसी को एक बेटा और एक बेटी पैदा होती है, तो सिर्फ बेटी को फायदा मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।