LPG Price: रसोई गैस कीमतों के नए दाम जारी हो गए हैं। आज मजदूर दिवस यानी 1 मई से LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली से लेकर बिहार और यूपी समेत कई शहरों में रसोई गैस के दाम में कमी आई है। दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर दी है। कंपनी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 171.50 रुपये घटा दिए हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 2028 रुपये की जगह 1856.50 रुपये में मिलेगा।
