Mahua Moitra Attack: बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के साथ अपने ऑफिस में मीटिंग कर रहीं सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडे और सब्जियां फेंकी गईं। उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। उन्होंने आरोप लगाया की यह लोग बीजेपी के भेजे हुए गुंडे हैं, साथ ही यह भी कहा कि इस दौरान पुलिस ने भी भीड़ को शांत करने की कोशिश नहीं की।
