Get App

LPG Cylinder: रसोई गैस सिलेंडर की भी होती है एक्‍सपायरी डेट, जानिए कितनी होती है सिलेंडर की लाइफ

LPG Cylinder: आपके घर में जो रसोई गैस सिलेंडर आता है। उसकी भी एक्सपायरी डेट होती है। लिहाजा जब भी अपने LPG सिलेंडर को रिफिल कराते हैं तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि एक्सपायर हो चुका सिलेंडर आप लें। इससे कोई बड़ा खतरा पैदा हो सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 14, 2023 पर 4:58 PM
LPG Cylinder: रसोई गैस सिलेंडर की भी होती है एक्‍सपायरी डेट, जानिए कितनी होती है सिलेंडर की लाइफ
LPG Cylinder: सिलेंडर पर एक्सपायरी डेट कोड वर्ड में लिखी होती है। जिसे समझना बेहद जरूरी है।

LPG Cylinder: भारत में रसोई गैस का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। दिनों दिन इसकी खपत बढ़ती जा रही है। नया गैस सिलेंडर लेते समय ज्‍यादातर लोग सबसे पहले ये चेक करते हैं कि कहीं सिलेंडर में से गैस लीक तो नहीं हो रही है। इसके अलावा कई बार उसका वजन भी देखते हैं। लेकिन कभी सिलेंडर की एक्‍सपायरी डेट नहीं देखते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि LPG Cylinder की भी एक्‍सपायरी डेट होती है। यह एक्सपायरी डेट हर सिलेंडर पर बड़े-बड़े लेटर्स में लिखा होता है। जिसे समझना बेहद जरूरी है।

कुछ समय पहले तक लोगों को उपले और लकड़ी पर खाना बनाना पड़ता था। लेकिन अब तो ज्यादातर घरों में गैस सिलिंडर लग गया है। समय के साथ इसमें भी तरक्की आ गई है। कई जगहों पर अब तो पाइपलाइन से गैस सप्लाई किया जाने लगा है। यानी सिलिंडर की झंझट से भी छुटकारा मिल गया है।

कहां लिखी होती है सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

जब भी सिलेंडर वाला आपके घर गैस सिलेंडर लेके आए तो सबसे पहले उस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक करें। सिलेंडर के ऊपरी हिस्से यानी राउंड वाले पार्ट के नीचे जो पट्टी बनी रहती है। उस पर एक अंग्रेजी का अक्षर और एक नंबर लिखा होता है। यह कोड में होता है। इसे ही एक्सपायरी डेट कहते हैं। जब आप राउंड वाले हिस्से के नीचे वाली पट्टी पर देखेंगे तो वहां पीले या हरे रंग की एक पट्टी रहेगी। जिस पर सफेद या काले रंग से एक नंबर लिखा होता है। अगर आपके गैस सिलेंडर पर लिखा है A-25 तो इसका मतलब कि ये सिलेंडर जनवरी 2025 में एक्सपायर हो जाएगा। दरअसल, इस पर लिखे A से D तक के अक्षर महीने को और नंबर साल के बारे में जानकारी देते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें