Financial Changes From 1st July 2022: नया महीना जुलाई शुरु जल्द शुरू होने वाला है। नया महीना शुरू होने से यानी 1 जुलाई से आपकी जेब को तगड़ा झटका लगने वाला है। आपके घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder Price) के दाम बढ़ सकते हैं। आधार को पैन से लिंक कराने के चार्ज 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे। ऐसे में गैस की बुकिंग, आधार को पैन से लिंक करने और डीमैट अकाउंट की kyc का काम 1 जुलाई से पहले निपटा लें।
