Get App

LPG Price Hike ahead Diwali on 1 Nov: दिवाली से पहले गैस महंगा, बुक करने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

LPG Price Hike ahead Diwali: दिवाली से पहले एलपीजी महंगी हो गई है। हालांकि आम लोगों पर इसका असर अप्रत्यक्ष रूप से पड़ने वाला है। जानिए दिल्ली से मुंबई-चेन्नई तक गैस के भाव कितने बढ़े हैं और आम लोगों पर इसका असर कैसे पड़ेगा

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 01, 2026 पर 8:01 AM
LPG Price Hike ahead Diwali on 1 Nov: दिवाली से पहले गैस महंगा, बुक करने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट
LPG Price Hike ahead Diwali: राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलिंडर के लिए अब ₹2810 की बजाय ₹2820 खर्च करने होंगे।

LPG Price Hike ahead Diwali: हर महीने की शुरुआत में एलपीजी के भाव की समीक्षा होता है। इस बार के रिव्यू में 1 नवंबर से दिल्ली से लेकर चेन्नई तक 19 किग्रा वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के भाव बढ़ाए गए हैं। वहीं 14.2 किग्रा वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के भाव स्थिर बने हुए हैं। चूंकि घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े हैं तो प्रत्यक्ष रूप से आम लोगों को कोई झटका नहीं लगा है लेकिन दूसरी तरफ कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने से होटल-ढाबों पर खाना-पीना महंगा हो सकता है यानी कि अप्रत्यक्ष रूप से आम लोगों पर इसका झटका लग सकता है।

अब किस भाव में मिलेगा कमर्शियल सिलिंडर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलिंडर के लिए अब ₹2810 की बजाय ₹2820 खर्च करने होंगे। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इसके दाम बढ़े हुए थे और तब हर सिलिंडर ₹62.50 महंगा हुआ था। चेन्नई में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलिंडर ₹11.50 महंगा होकर ₹2994.50 हो गया तो मुंबई में अब यह ₹2764 में मिल रहा है।

किस भाव में मिल रहा घरेलू सिलिंडर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें