Maharashtra: महाराष्ट्र में किसानों को लोन देने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कहा है कि किसानों को फसल लोन देने से पहले किसानों से सिबिल स्कोर मांगने वाले बैंकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। बता दें कि सिबिल स्कोर ग्राहक की क्रेडिट हिस्ट्री के बारे में बताता है। यह स्कोर तीन अंकों का होता । यह किसी व्यक्ति के लन लेने और उसे चुकाने की काबिलियत को मापने का तरीका है। सिबिल रिपोर्ट में मिले क्रेडिट हिस्ट्री का उपयोग करके स्कोर निकाला जाता है।
