महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की बहनों के लिए रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 3000 रुपये ट्रांसफर करने का फैसला किया है। राज्य के सीएम ने एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम अपने वादे पर खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थी महिलाओं को दो महीने की रकम एक साथ दी जाएगी। जिन महिलाओं के बैंक का सत्यापन हो चुका है। उन्हें इसका फायदा मिलेगा। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना के तहत लाभार्थी बहनों को हर महीने 15,00 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।
