Get App

Mahila Samman Savings Scheme: 2 साल में 2 लाख रुपये निवेश करने पर कितने रुपये मिलेंगे? यहां जानिए पूरा हिसाब

Mahila Samman Savings Scheme: केंद्र सरकार ने महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट नामक एक योजना पेश की थी। जिसके तहत महिलाएं दो साल के लिए 2 लाख रुपये न‍िवेश कर सकती हैं। महिला सम्मान सेविंग स्कीम भारत सरकार की योजना है। भारत सरकार की ओर से यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए शुरू की गई है। यह एकमुश्त योजना है, जो मैच्योरिटी पूरा होने पर गारंटीड इनकम कराती है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 08, 2023 पर 2:08 PM
Mahila Samman Savings Scheme: 2 साल में 2 लाख रुपये निवेश करने पर कितने रुपये मिलेंगे? यहां जानिए पूरा हिसाब
Mahila Samman Savings Scheme: सरकार इस योजना के जरिए महिला निवेशकों को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मुहैया कराती है।

Mahila Samman Savings Scheme: केंद्रीय बजट 2023-24 में महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र (Mahila Samman Savings Certificate -MSSC) में ऐलान किया गया था। आधिकारिक तौर पर इसे 1 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया गया। इस योजना के तहत कोई भी महिला अकाउंट खुलवा सकती हैं। इस योजना पर 7.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलती है। जिसे तिमाही आधार पर खाते में जमा किया जाएगा। कोई भी खाताधारक 1000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये तक सालाना जमा कर सकते हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2 साल के लिए 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और भाग लेने वाले निजी क्षेत्र के बैंकों को MSSC खाते खोलने के लिए अधिकार दिए हैं। इसके अलावा यह सुविधा देशभर के डाकघरों में भी उपलब्ध है। यानी पोस्ट ऑफिस में भी अकाउंट खुलवा सकते हैं।

जानिए क्या है क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित करने और ज्यादा ब्याज देने के मकसद से की गई है। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से हुई थी। इस योजना का फायदा सिर्फ भारतीय महिलाओं को ही मिलता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना का फायदा किसी भी उम्र की महिला को मिल सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो जरूरी दस्तावेज हैं। भारत सरकार यह एकमुश्त योजना है। मैच्योरिटी पूरा होने पर गारंटीड इनकम होती है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में पैसे 2 साल के लिए जमा किए जा सकते हैं। इसमें 2 साल का ब्याज आपको एक साथ मैच्योरिटी पर मिल जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें