अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रह हैं और बजट थोड़ा कम है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल आप लगभग 1 लाख रुपये तक के बजट में Maruti Suzuki Ciaz जैसी सेडान कार खरीद सकते हैं। लेकिन यहां पर आपके लिए यह जानना बेहद ही जरूरी है कि यह नई मारुति सुजुकी सियाज कार नई नहीं है। आप लगभग 1 लाख रुपये तक की कीमत में सेकेंड हैंड कार खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं इससे जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में।
कहां मिल रही है लगभग 1 लाख रुपये में Maruti Suzuki Ciaz
सेकेंड हैंड Maruti Suzuki Ciaz 1 लाख 15 हजार रुपये तक में बेची जा रही है। मारुति सुजुकी के यूज्ड कार प्लेटफॉर्म ट्रू वैल्यू पर मौजूद जानकारी के मुताबिक यह सेकेंड हैंड मारुति सुजुकी सियाज कार 63,912 किलोमीटर तक चलाई गई है। यह मैनुअल वेरिएंट की कार है। इस सेकेंड हैंड कार का रजिस्ट्रेशन ईयर 2015 का है।
कब तक इस्तेमाल कर पाएंगे यह कार
हालांकि दिल्ली में पेट्रोल कार को 15 साल तक चलाया जा सकता है। इस हिसाब से आप इस कार को साल 2030 तक चला पाएंगे। यह सेकेंड हैंड सियाज कार दिल्ली में बेची जा रही है। ऐसे में आपको यह भी बता दें कि नई मारुति सुजुकी की कीमत लगभग 9 लाख रुपये तक जाती है। आइये अब इस कार के फीचर्स के बारे में भी जान लेते हैं।
क्या हैं इस कार के फीचर्स
मारुति सियाज के साथ 1 पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके पेट्रोल इंजन 1462 सीसी का है। यह मैनुअल & ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर सियाज का माइलेज 20.04 से 20.65 किमी/लीटर है। सियाज 5 सीटर है और लम्बाई 4490, चौड़ाई 1730 और व्हीलबेस 2650 है। इस कार में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, फ्रंट एंटी लॉक ब्रैकिंग सिस्टम, एयर कंडीशन, ड्राइवर एयर बैग, पैसेंजर एयर बैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फॉग लाइट्स और एलॉय व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं।