भारत सरकार 1 सितंबर से 'मेरा बिल मेरा अधिकार' पहल को शुरू करने जा रही है। ग्राहकों की तरफ से सभी खरीदारी के लिए बिल मांगने को प्रोत्साहित करने के मकसद के लिए सरकार यह पहल लेकर आ रही है। शुरुआती दौर में यह पहल असम, गुजरात और हरियाणा राज्यों में शुरू की जाएगी। इसके अलावा इसे केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी, दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली में भी शुरू किया जाएगा। बता दें कि इस योजना को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से शुरू किया जाएगा। इस योजना को गुरुग्राम में होने वाले एक कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा। केंद्र सरकार की करोड़पति बनाने वाली इस योजना को लेकर CBIC ने एक ट्वीट भी किया है।
