Mumbai Fire: सांताक्रुझ एलआईसी बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर पहुंची 8 दमकल गाड़ियां

मुंबई के सांताक्रुझ इलाके की एलआईसी बिल्डिंग में आग लग गई है

अपडेटेड May 07, 2022 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement
आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई नगरी के विलेपार्ले- सांताक्रुझ इलाके में आज यानी 7 मई को सुबह आग लगने की खबर न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है। ये आग सांताक्रुझ भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) की बिल्डिंग में लगी है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

आग की घटना की खबर लगते ही आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और आग पर काबू पाने का काम अभी भी जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक विलेपार्ले पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित पर दो मंजिला बिल्डिंग में आज सुबर 7 बजे आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंच गये और आग बुझाने की कोशिशों में लग गये हैं।


एयरटेल ब्रॉडबैंड की सेवाओं में पड़ा खलल, पूरे देश में लाखों यूजर्स हुए परेशान

अधिकारी ने कहा कि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।

वहीं मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि तल मंजिल सहित दो मंजिला एलआईसी कार्यालय की बिल्डिंग में लगी आग दूसरी मंजिल पर स्थित सैलरी सेविंग स्कीम सेक्शन के बिजली के तारों, इंस्टालेशन, कंप्यूटर्स, फाइल रिकॉर्ड, लकड़ी के फर्नीचर आदि तक ही सीमित है। इस समय 8 मोटर पंपों की तीन छोटी नली की लाइनों से आग बुझाने का काम चल रहा है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।