Mumbai Power Outage: आर्थिक राजधानी मुंबई में आज फिर बिजली कटौती, शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल

मुंबई में दूसरे दिन भी आज कई इलाकों में बिजली कटौती देखने को मिली

अपडेटेड Apr 27, 2022 पर 1:24 PM
Story continues below Advertisement
इसके पहले साल 2020 में मुंबईकरों को 18 घंटे के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था

देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई (Mumbai) पर बिजली कटौती का संकट मंडरा रहा है। इतनी तेज गर्मी में मुंबईकरों के लिए ये खबर चिंता बढ़ाने वाली हो सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई (news agency ANI) ने ट्वीट किया, मुंबई के कई हिस्सों में आज फिर बिजली कटौती हुई। आज तड़के खार और बांद्रा के बीच खार-9 सबस्टेशनों में डबल केबल फाल्ट आ गया था।

वित्तीय राजधानी में बिजली की आपूर्ति करने वाली फर्मों में से एक अडानी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity) ने आज कहा कि 6 सबस्टेशनों को बहाल कर दिया गया है। वहीं, शेष 3 सबस्टेशनों की मरम्मत का काम चल रहा है। इन 3 सब स्टेशनों को भी कुछ समय में चालु कर दिया जाएगा।

समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट किया "मुंबई पावर आउटेज | आज तड़के खार-9 सबस्टेशनों के बीच डबल केबल फॉल्ट हो गया था और खार और बांद्रा की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। 6 सबस्टेशनों को बहाल कर दिया गया है। बाकी के 3 सबस्टेशनों के लिए काम चल रहा है, जिन्हें कुछ समय में बहाल कर दिया जाएगा। अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एजेसी ने ट्वीट किया।


खिलाड़ी नंबर 1 : दो दिनों में सिर्फ 1 खिलाड़ी ने कमाया पॉजिटिव रिटर्न, जानिये आज किन स्टॉक्स पर हैं इनकी नजरें

मुंबई और उससे सटे उपनगरों के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली गुल हो गई। लाइवमिंट की सिस्टर पब्लिकेशन हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 400KV सब-स्टेशन पड़घा में ट्रिपिंग के कारण सुबह ठाणे, मुलुंड, अंबरनाथ, बदलापुर और डोंबिवली में बिजली बाधित हो गई।

मुंबई को बिजली आपूर्ति करने वाली दूसरी प्रमुख कंपनी टाटा पावर (TATA Power)ने कहा, "शुरुआती आकलन के अनुसार, टाटा पावर आपको सूचित करना चाहता है कि मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति करने वाले 400KV कलवा ग्रिड के हिस्से वाले MSETCL लाइन ट्रिपिंग के कारण मुंबई के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती का अनुभव हुआ।"

अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने एक ट्वीट में कहा था कि उनकी टीमें चार घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रही हैं। इसने कहा कि बिजली आपूर्ति में रुकावट "ब्रेकडाउन के कारण" है।

इससे पहले मुंबई में 2020 में 18 घंटे बिजली गुल रही थी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।