Onion Price: प्याज की कीमतों पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने आज (21 अगस्त 2023) से दिल्ली में 25 रुपये प्रति किलो के भाव प्याज की बिक्री करने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने 10 मोबाइल वैन और ओएनडीसी प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के लिए इस पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क (export duty) लगा दिया था। सरकार के इस कदम से प्याज के निर्यात में कमी आएगी।
