Get App

Online Payment: गलत मोबाइल नंबर में कर दिया UPI पेमेंट, यहां करें शिकायत, फटाफट पाएं रिफंड

Online Payment: इन दिनों ऑनलाइन पेमेंट में इजाफा हुआ है। आज कल बहुत से लोग UPI के जरिए पेमेंट कर रहे हैं। कभी-कभी इसमें गलत मोबाइल नंबर में भी पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपसे ऐसी कोई गलती हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आसानी से आप अपने पैसे वापस पा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 4:00 PM
Online Payment: गलत मोबाइल नंबर में कर दिया UPI पेमेंट, यहां करें शिकायत, फटाफट पाएं रिफंड
Online Payment: गलत मोबाइल नंबर में पैसे ट्रांसफर हो गए है, तो उसके लिए Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स जिम्मेदार नहीं होते हैं।

Online Payment: आज के टाइम में हर कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लेनदेन करना पसंद करता है। वैसे तो डिजिटल पेमेंट करते समय लोग सावधानी से ट्रांजैक्शन करते हैं। लेकिन कई बार एक गलती की वजह से ट्रांजैक्शन करते समय पैसे गलत मोबाइल नंबर में पहुंत जाते हैं। ऐसा करने के बाद आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। जल्दबाजी में सबके साथ ऐसी गलती हो सकती है। ऐसे में हम आपको कुछ नियम बता रहे हैं। जिससे आप रिफंड आसानी से हासिल कर सकते हैं। अगर कभी आपसे UPI के जरिए किसी गलत अकाउंट में पैसे चले जाते हैं तो आपको रिफंड पाने के लिए ऑनलाइन शिकायत करनी होगी।

गलत ट्रांजैक्शन से जुड़े कई शिकायत मिलने की वजह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ने पैसे रिफंड करने के प्रोसेस को आसान कर दिया है। इसके लिए आपको बैंक में शिकायत दर्ज करनी होगी।

गलत पैसे भेजने पर RBI की वेबसाइट में करें शिकायत

जिस भी UPI ऐप यानी Paytm, GPay, PhonePe, से पेमेंट किया गया है। उसके कस्टमर सर्विस पर जाकर आपको कंप्लेंट करनी होंगी। वहीं, आप अपने बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा गलत ट्रांजेक्शन होने की स्थिति में यदि उस व्यक्ति ने पैसे नहीं निकाले हैं तो RBI की वेबसाइट bankingombudsman.rbi.org.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बावजूद भी अगर शख्स पैसा वापस नहीं लौटाता है तो NPCI की वेबसाइट के Dispute Redressal Mechanism सेक्शन के ट्रांजैक्शन टैब पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही UPI आधारित पेमेंट ऐप जैसे PayTM, Phonepe, Google Pay के असिस्टेंस सेक्शन में जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें