Credit Cards

Orient Cloud 3: यह अनोखा पंखा AC को कर देगा फेल, भीषण गर्मी में कमरा बन जाएगा शिमला

Orient Cloud 3: देश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप भी शुरू हो गया है। अभी तो गर्मी का मौसम मई –जून बाकी है। लोगों के घरों में एसी भी चलने लगे हैं। ऐसे में गर्मी से राहत दिलाने के लिए Orient Electric ने एक अनोखा क्लाउड कूलिंग फैन लॉन्च किया था। यह AC की तरह काम करता है

अपडेटेड Apr 03, 2024 पर 3:08 PM
Story continues below Advertisement
Orient Cloud 3: कंपनी के मुताबिक, फैन के आसपास लगे वेंट्स से क्लाउड की तरह नैनोपार्टिकल्स निकलते हैं। ये कमरे के तापमान को 12 डिग्री तक कम कर देता है।

Orient Cloud 3: गर्मी शुरू हो गई है, दिन के समय तापमान बढ़ता है ऐसे में कूलर और AC गर्मी से राहत दिला देते हैं। लेकिन पंखें मौसम के अनुसार गर्म हवा देते हैं। अब हर कोई महंगा AC या जंबो कूलर तो खरीद नहीं सकता है। इसकी वजह ये है कि इन दोनों में स्पेस एक बड़ी समस्या होती है। वहीं ये महंगे भी पड़ते हैं। ऐसे में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने नया ओरिएंट क्लाउड 3 पंखा (FAN) बाजार में उतारा है। ओरिएंट क्लाउड 3 न सिर्फ ठंडी हवा दता है, बल्कि आपके कमरे को भी ठंडा करने में मदद करता है।

भारतीय घरों के डिजाइन के लिहाज से इसे तैयार किया गया है। इस फैन में कुछ पैनल्स दिए गए हैं। जिनमें से क्लाउड्स निकलते हैं। इसमें 4 से 5 लीटर का वॉटर टैंक दिया गया है। इनमें से जो क्लाउड निकलते हैं, उसके सामने अगर आप हाथ रखते हैं तो आपके हाथ पर मॉइश्चर नहीं आएगा।

डिजाइन और फीचर्स


Orient Cloud 3 Fan की बॉडी प्लास्टिक की बनी हुई है। यह काफी सॉलिड भी है। आप इसे अपने घर के किसी भी कोने में आसानी से रख सकते हैं। खास बात यह है कि जब यह चलता है तो इसमें निकलते हुए क्लाउड आप देख सकते हैं। इसमें पानी भरा होता है। जिसकी वजह से आसानी महसूस कर सकते हैं। तुरंत हवा को ठंडा करता है। पंखे के ब्लेड इस हवा को पूरे कमरे में फैलाने में मदद करते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो साइलेंट ऑपरेशन इसमें दिया गया है। यानी कि इस फैन से आपको कोई भी शोर सुनाई नहीं देगा। यह रिमोट कंट्रोल के साथ आता है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है।

क्लाउड 3 की कीमत

इसकी कीमत बाजार में करीब 16,000 रुपये है। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि फैन को इस तरह बनाया गया है कि ये बिजली की कम खपत करे। यानी ये कूलर या एसी के मुकाबले कम बिजली खपत करेगा। कंपनी का कहना है कि ये 8 घंटे चलने के बाद 1 यूनिट बिजली खर्च करेगा।

Air Conditioner: चिलचिलाती गर्मी में AC को इस नंबर पर कर दें सेट, बिजली बिल आएगा कम, घर हो जाएगा हिमालय पर्वत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।