आधार कार्ड और पैन कार्ड (Aadhaar Card And Pan Card) आज के वक्त में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेजों में से एक हैं। जिस वजह से सरकार ने इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करना जरूरी बना दिया है। लगभग हर एक तरह के सरकारी काम-काज में ये दोनों ही दस्तावेज इस्तेमाल में लाए जाते हैं। सरकार ने इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करने की लास्ट डेट 30 जून 2023 तय की है। हालांकि इसके लिए आपको 1000 रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ेगा।
