पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक (Pan-Aadhaar Link) कराने की आखिरी तारीख बीत गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT Department) की तरफ से पैन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 तय की गई थी। इस तारीख तक हर किसी के लिए अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना जरूरी था। इसके लिए 1000 रुपये की फीस भी तय की गई थी। हालांकि अभी भी कई सारे ऐसे पैन कार्ड यूजर्स हैं जिन्होंने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है। जिस वजह से अब कई सारे ऐसे जरूरी काम हैं जो ऐसे लोग नहीं कर पाएंगे। आइये जान लेते हैं कि जिन लोगों का पैन आधार से नहीं लिंक है उनको क्या क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
