Pan Card आज के वक्त में सबसे जरूरी और अहम दस्तावेजों में से एक है। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते वक्त या फिर बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा का ट्रांजैक्शन करने के लिए पैन कार्ड चाहिए होता है। जिस वजह से पैन कार्ड काफी ज्यादा जरूरी डॉक्युमेंट है। लेकिन अगर आपका पैन कार्ड खो जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि पैन कार्ड खो जाने पर दूसरा पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं। लेकिन पैन कार्ड खो जाने पर आपको सबसे पहले FIR करना चाहिए ताकि इसका गलत इस्तेमाल न किया जा सके।
