Paytm यूजर्स की अब बनेगी नई यूपीआई आईडी, इन चार बैंकों पर फटाफट शिफ्ट करने का प्रोसेस शुरू

Paytm News: केंद्रीय बैंक RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अनियमितताओं के चलते नए डिपॉजिट्स लेने और क्रेडिट ट्रांजैक्शंस पर रोक लगा दिया। यह फैसला एक बार डेडलाइन बढ़ाने के बाद 15 मार्च से प्रभावी हो चुका है। ऐसे में अब पेटीएम यूपीआई यूजर्स को नए ठिकाने पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए चार बैंकों पर यूजर्स को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 7:50 AM
Paytm News: पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस ने अपने ग्राहकों को बुधवार यानी 17 अप्रैल से पार्टनर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।

Paytm News: पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस ने अपने ग्राहकों को बुधवार यानी 17 अप्रैल से पार्टनर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। अभी तक पेटीएम यूपीआई ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) का ही इस्तेमाल कर रहे थे। यह वन97कम्यूनिकेशंस की एसोसिएट कंपनी है जो पीएसपी बैंक के तौर पर काम कर रहा था। हालांकि केंद्रीय बैंक RBI ने जब इस पर कड़े प्रतिबंध लगाए तो वन97कम्यूनिकेशंस को दूसरे पीएसपी बैंकों पर अपने ग्राहकों को शिफ्ट करना पड़ा।

क्या होते हैं PSP Bank?

पीएसपी ऐसे बैंक होते हैं जो यूपीआई ऐप को बैंकिंग चैनल से जोड़ने में मदद करता है। पीएसपी के तौर पर सिर्फ बैंक ही काम कर सकते हैं। चूंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब पीएसपी बैंक के तौर पर काम नहीं कर सकता है तो इसके सभी यूजर्स को दूसरे बैंकों से जोड़ा जा रहा है। सभी पेटीएम यूपीआई यूजर्स के पास एक पॉप-अप नोटिफिकेशन आएगा जिसमें उनसे @ptsbi, @pthdfc, @ptaxis और @ptyes में से किसी एक के साथ नई यूपीआई आईडी तैयार करने के लिए सहमति ली जाएगी।


NPCI से मंजूरी के बाद इंटीग्रेशन में आई तेजी

वन97कम्यूनिकेशंस को थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के तौ पर NPCI से 14 मार्च 2024 को मंजूरी मिलने के बाद पेटीएम ने पेटीएम ने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक के साथ इंटीग्रेशन में तेजी ला दी है। ये सभी चार बैंक अब TPAP पर काम कर रहे हैं, जिससे पेटीएम को सभी यूजर्स के खातों को इन PSP बैंकों पर शिफ्ट करने में आसानी हो गई है। कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। NPCI की साइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक पेटीएम की यूपीआई मार्केट में हिस्सेदारी मार्च में गिरकर 9 फीसदी पर आ गई जो चार साल में सबसे कम है। फरवरी में यह गिरकर 11 फीसदी पर आ गया था। आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की थी।

कहां गायब हो गया विजय शेखर शर्मा का PaiPai ऐप? सामने आई ये वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।