Pensioners Life Certificate: अगर आप भी पेंशनर्स की केटेगरी में आते हैं तो आपके पास 2 दिन का समय बचा है। पेंशनर्स आज या कल इन दो दिनों में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा दें, वरना आपको पेंशन मिलना बंद हो जाएगी। साल में एक बार पेंशनर्स को अपने जीवित होने का प्रमाण यानी लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर से पहले जमा कराना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से पता चलेगा कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं। अगर आपकी पेंशन भी SBI बैंक खाते में आती है तो यह आपके लिए काम की खबर है। पेंशनभोगी वीडियो कॉल के जरिए अपना जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा कर सकेंगे।
SBI पेंशनर्स वीडियो कॉल के जरिये ऐसे जमा कर सकते हैं अपना लाइफ सर्टिफिकेट..
- सबसे पहले आपको https://www.pensionseva.sbi/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Video LC पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको SBI पेंशन अकाउंट नंबर लिखना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- सभी टर्म एंड कंडीशन्स को ध्यान से पढ़ें और फिर Start Journey पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपना पैन कार्ड अपने पास रख लें और I am Ready पर क्लिक करें।
- इसके बाद वीडियो कॉल शुरू करें।
- आपकी SBI अधिकारी की उपलब्ध होने पर वीडियो कॉल शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार भीसमय चुन सकते हैं।
- वीडियो कॉल शुरू होने पर अधिकारी आपसे आपकी स्क्रीन पर दिये 4 डिजिट नंबर को पढ़ने के लिए बोलेंगे।
- आपको पैन कार्ड दिखाना होगा जिसकी फोटो अधिकारी खीचेंगे।
- इसके बाद आपकी फोटो ली जाएगी और प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
- इसके बाद आपकी भी एक तस्वीर ली जाएगी। जिसके बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- अगर आपका प्रोसेस सही नहीं होता है तो आपको वीडियो कॉल के जरिए इसकी जानकारी दे दी जाएगी। ऐसी स्थिति में आपको बैंक ब्रांच जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा।