महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर किसी के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में क्रूड ऑयल का दाम फिर से 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसके बावजूद, भारत में 18 फरवरी को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।भारत में ईंधन की कीमतें अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं, लेकिन देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। वहीं, कुछ देशों में पेट्रोल की कीमतें इतनी कम हैं कि सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।
