हर एक नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए अपना रिटायरमेंट प्लान करना बेहद ही जरूरी है। हम सभी को नौकरी या अपने काम के दौरान ही रिटायरमेंट के बाद एक रेगुलर फंड का इंतजाम कर लेना चाहिए। भारत में रिटयरमेंट के लिए फंड जम करने का सबसे अच्छा ऑप्शन EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि है। इसका संचालन EPFO की तरफ से किया जाता है। इसमें आपकी सैलरी से हर महीने एक हिस्सा जमा किया जाता है। ऐसे में आपको यह पता होना जरूरी है कि आप अपना ईपीएफ अकाउंट का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना ईपीएफ बैलेंस
पहले कर्मचारियों को अपने ईपीएफ बैलेंस की डिटेल के लिए अपने ऑफिस की तरफ से शेयर कि गए सालाना ईपीएफ डिटेल पर डिपेंड रहना पड़ता था। हालांकि जैसे जैसे ऑनलाइन सर्विस एक्सपैंड हो रही है ईपीएफ भी अपने सब्सक्राइबर्स के लिए अपनी सुविधाओं को डिजिटलाइज कर रहा है। अब आप अपने बैलेंस को भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन बैलेंस चेक करने के चार ऑप्शन हैं।
अगर आपने अपना मोबाइल नंबर यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) पोर्टल पर रजिस्टर और एक्टिवेट कर लिया है और अपने यूएएन के लिए केवाईसी को पूरा कर लिया है तो आप मिस्ड कॉल देकर अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं। बस अपने यूएएन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको 9966044425 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। दो रिंग के बाद कॉल अपने आप ही डिस्कनेक्ट हो जाएगी। मिस्ड कॉल के बाद आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए बैलेंस डिटेल भेज दी जाएगी।
ईपीएफओ के साथ अपना यूएएन रजिस्टर करके और अपनी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मैसेज भेजकर अपना पीएफ बैलेंस तुरंत ही चेक कर सकते हैं। इस संदेश को 7738299899 पर भेजें, और आपको अपने पीएफ बैलेंस की डिटेल मिल जाएगी।
नया ईपीएफओ ऑनलाइन पोर्टल आपकी पीएफ पासबुक देखने का एक सुविधाजनक तरीका देता है। इस सुविधा तक पहुंचने के लिए आपको ईपीएफओ वेबसाइट पर जाकर और आवर सर्विस सेक्शन पर जना होगा। इसके बाद आपको फॉर इंपॉइज के ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद आपको सर्विस पर क्लिक करके मेंबर पासबुक पर क्लिक करना होगा। अपनी पासबुक देखने के लिए अपना यूएएन और पासवर्ड दर्ज करें।
सरकार ने आपके पीएफ बैलेंस की जांच करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उमंग ऐप पेश किया है। आपकी पासबुक देखने के साथ-साथ, ऐप आपको दावों को आसानी से बढ़ाने और ट्रैक करने की अनुमति देता है।