PM Jan dhan yojana: आमतौर पर सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट (PM Jan dhan Account) के बारे में जरूर सुना होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी कभी-कभी अपने भाषणों में जन धन योजना का जिक्र करते रहते हैं। इस योजना की खास बात ये है कि इसके तहत आप जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट के जरिए 10,000 रुपये का फायदा भी उठा सकते हैं। इतना ही नहीं इस अकाउंट को खुलवाने पर दुर्घटना बीमा, ओवरड्रॉफ्ट फैसेलिटी, चेक बुक समेत कई दूसरे फायदे भी भी मिलते हैं।
