Get App

PM Jan Dhan Yojana: घर बैठे आपकी कमाई कराएगी मोदी सरकार, क्या आपको इस स्कीम का पता है?

PM Jan Dhan Yojana: जनधन (Jan Dhan Account) अकाउंटहोल्डर्स के लिए बैंक अलग से खास स्कीम ला सकते हैं। इसमें गोल्ड, म्युचुअल फंड और एफडी जैसी योजनाएं शामिल हो सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2022 पर 1:28 PM
PM Jan Dhan Yojana: घर बैठे आपकी कमाई कराएगी मोदी सरकार, क्या आपको इस स्कीम का पता है?
सरकार का फोकस जनधन अकाउंट होल्डर्स को फाइनेंस एसेट्स से जोड़ने का है।

PM Jan Dhan Yojana: अगर आपका प्रधानमंत्री जनधन योजना (PM Jan Dhan Yojana -PMJDY) में अकाउंट है तो आपको जल्द ही एक शानदार मौका मिल सकता है। सरकार ने जनधन अकाउंटहोल्डर्स के लिए अलग से कुछ खास स्कीम लॉन्च करने की तैयारी की है। ये सभी स्कीम निवेश से जुड़ी होंगी। इससे गरीबों को भी घर बैठे बिना मेहनत के अच्छी कमाई करने का मौका मिल जाएगा। इन स्कीम्स के जरिए बैंकों में जमा करीब 1.76 हजार करोड़ पर अकाउंटहोल्डर्स को बेहतर रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा इससे बैंकों को फायदा होगा। फिलहाल सरकार इस मामले में सेबी (SEBI) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बातचीत कर रही है। इसके बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा।

निवेश के लिए प्रोत्साहन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत गोल्ड, म्युचुअल फंड और FD जैसी सुरक्षित स्कीमों में निवेश के लिए अकाउंटहोल्डर्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों तक बैंकों की पहुंच बनाने के लिए जनधन योजना की शुरुआत की थी। जनधन योजना के तहत पहले चरण में 47 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक अकाउंट खोले गए थे। इसमें फिलहाल करीब 1.76 करोड़ रुपये जमा है। अब सरकार चाहती है कि जनधन अकाउंट में जो पैसे जमा हैं। उनको फाइनेंशियल एसेट्स से जोड़ा जाए। जिससे उस पर अच्छा रिटर्न मिल सके। सरकार अब जनधन में अकाउंट खुलवा चुके लोगों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी।

PM Kisan Yojana: 13वीं किश्त के पहले किसानों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, जानिए कैसे करें अप्लाई

लोगों को किया जाएगा जागरूक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें