PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए आया बड़ा अपडेट, सिर्फ 6 दिन के भीतर ये काम नहीं किया तो लगेगा बड़ा झटका

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। तीन किश्तों में 2000-2000 रुपये मिलते हैं

अपडेटेड Jul 25, 2022 पर 2:33 PM
अगर e-KYC नहीं कराया तो 12वीं किश्त के पैसे अटक जाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। इस योजना के लिए e-KYC करवाने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। अगर किसानों को 2,000 रुपये की अगली किस्त हासिल करनी है तो फिर उन्हें तय तारीख से पहले ही e-KYC कराना बेहद जरूरी है। यह e-KYC सभी किसानों के लिए जरूरी है। अगर e-KYC नहीं कराया तो 12वीं किश्त के 2,000 रुपये नहीं मिलेंगे।

e-KYC कराने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। ऐसे में अगर आपको e-KYC कराना है तो सिर्फ 6 दिन बचे हैं। जो किसान e-KYC नहीं कराएंगे, उन्हें तगड़ा झटका लग सकता है। लिहाजा किसानों को जल्द से जल्द e-KYC करा लेना चाहिए।

जानिए कैसे करें e-KYC


सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।

यहां आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा। जहां पर ई-केवाईसी टैब पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आधार नंबर को डालें और सर्च टैब पर क्लिक करना होगा।

अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

OTP सब्मिट पर क्लिक करना है।

आधार रजिस्टर्ड मोबाइल OTP डालें और आपका ई-केवाईसी हो जाएगा।

DA Update: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, सरकार 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी में

सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये

पीएम किसान योजना के तहत किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किश्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किश्त में 2,000 रुपये ट्रांसफर करती है। अब तक किसानों को 11 किश्तें मिल चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।