PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों को वापस करने पड़ेंगे पीएम किसान योजना के पैसे, फटाफट चेक करें लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कई अपात्र किसानों ने 2,000 रुपये की किश्तें हासिल कर ली है। ऐसे में अब सरकार ने इनसे वसूली की तैयारी शुरू कर दी है

अपडेटेड Jul 26, 2022 पर 4:49 PM
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार किसानों की कमाई दोगुना करने के मकसद से कई तरह की योजनाएं चला रही है। ऐसे ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) है। जिसके तहत देश के किसानों को हर 4 महीने में 2,000 रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। यानी साल भर में 6000 रुपये दे रही है। इस योजना के तहत कुछ लोग पात्र न होते हुए भी गलत तरीके से लाभ उठा रहे हैं। जिन पर कार्रवाई शुरू हो रही है। ऐसे में आप भी ये जान लें कि कहीं आप भी अपात्र लोगों की लिस्ट में शामिल तो नहीं है।

अपात्र पाए जाने पर उन लोगों को किश्त के पैसे वापस लौटाने होंगे। ऐसे में आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि कहीं आपका नाम भी तो अपात्र किसानों की लिस्ट में नहीं है। बता दें कि अब तक पीएम किसान योजना की 11 किश्त के पैसे किसानों को मिल चुके हैं। किसानों को अब 12वीं किश्त का इंतजार है।

जानिए कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम


सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा।

इसके बाद 'फॉर्मर कॉर्नर' का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर क्लिक करके रिफंड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या फिर मोबाइल नंबर में से किसी एक चीज को दर्ज करें।

फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करना है। अब 'गेट डेटा' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद अगर आपको स्क्रीन पर 'You Are Not Eligible For Any Refund Amount' का मैसेज नजर आता है, तो इसका मतलब ये हुआ कि आपको पैसे वापस नहीं करने हैं। जबकि अगर रिफंड का ऑप्शन नजर आ रहा है, तो आपको पैसे वापस करना होगा।

Sukanya Samriddhi Yojana: अब दो नहीं तीन बेटियों का संवारें भविष्य, लाखों रुपये का होगा फायदा, जानिए कैसे

सरकार जारी करेगी नोटिस

गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाले अपात्र किसानों की सरकार पहचान कर रही है। ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है। उस नोटिस में सरकार रुपये लौटाने की बात कह रही है। अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए फटाफट अपना नाम जरूर चेक कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।