Get App

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान में है नाम तो सरकार हर महीने देगी 3,000 रुपये पेंशन, ऐसे उठाएं फायदा

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। ताकि किसानों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सके

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Nov 03, 2022 पर 2:04 PM
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान में है नाम तो सरकार हर महीने देगी 3,000 रुपये पेंशन, ऐसे उठाएं फायदा
देश के किसान बिना पैसे खर्च किए हर महीने पेंशन के हकदार हो सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: देश के किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे ही एक सरकारी योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yoajana) है। इस योजना की खास बात ये है कि इसके जरिए पीएम किसान मानधन योजना का भी फायदा उठा सकते हैं। इसका लाभ लेने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन होने पर पीएम किसान मानधन योजना में भी हो जाएगा। इसके बाद 6000 रुपये सालाना मिलने के अलावा हर महीने 3,000 रुपये महीने पेंशन मिलने लगेगी।

बिना पैसे खर्च किए बन जाएंगे पेंशन के हकदार

अगर पीएम किसान सम्मान निधि में अकाउंट है तो बिना किसी कागजी कार्यवाही के किसानों का रजिस्ट्रेशन पीएम किसान मानधन योजना में भी हो जाएगा। पेंशन योजना के लिए जरूरी पैसे सम्मान निधि के तहत मिलने वाले पैसों से कट जाएगा। हालांकि ऐसा करने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद से पीएम किसान के तहत मिलने वाली राशि से ही हर महीने जरूरी पैसे कटते रहेंगे। वहीं 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3000 रुपये पेंशन के हकदार हो जाएंगे। इसके साथ ही आपको पीएम किसान के तहत पैसे भी मिलते रहेंगे। दरअसल 60 साल की उम्र के बाद पैसे कटना बंद हो जाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi: इन लोगों को लौटाना पड़ेगा 12वीं किश्त के 2,000 रुपये, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

जानिए क्या है पीएम किसान मानधन योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें