Get App

PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों को मिलेंगे 12वीं किश्त के 2000 रुपये, फटाफट चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना की 12वीं किश्त का इंतजार कर रहे लोगों को सरकार की ओर से जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2022 पर 3:11 PM
PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों को मिलेंगे 12वीं किश्त के 2000 रुपये, फटाफट चेक करें अपना नाम
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सरकार जल्द ही किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये डालने वाली है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत 11 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। अब 12वीं किश्त के 2000 रुपये किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे।

पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर जाकर लाभार्थियों की लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। जिन किसानों को 12वीं किश्त (12th installment of PM Kisan) मिलेगी। उनके नाम सरकार ने लिस्ट में डाल दी है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मोदी सरकार ने e-KYC अनिवार्य कर दिया है। जिससे किश्त में देरी हो रही है। इसके अलावा राज्य सरकार अब गांव-गांव लाभार्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी करा रही है। ऐसे में rft साइन नहीं हो पा रही। आएफटी साइन होने के बाद ही एफटीओ जेनरेट होता है और तय डेट पर किश्त किसानों के अकाउंट में भेज दी जाती है। बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये मुहैया कराती है। ये पैसे 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर किश्त में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।

Post Office में है अकाउंट तो मिलेगा यह बड़ा फायदा, 17833 डाक घरों में शुरू हुई नई सुविधा

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें