Get App

PM Kisan Samman Nidhi: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगी खुशखबरी, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त के 2000 रुपये दिवाली से पहले मिल सकती है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 03, 2022 पर 3:08 PM
PM Kisan Samman Nidhi: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगी खुशखबरी, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
पीएम किसान सम्मान निधि के 11 किश्त के पैसे मिल चुके हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) की 12वीं किश्त का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। पिछले दो महीने से देश के किसान 12वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले चर्चा थी कि 12वीं किश्त के पैसे 30 सितंबर तक जारी कर दिए जाएंगे। अब किश्त के पैसे कब ट्रांसफर होंगे। इसके लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

दिवाली से पहले मिलेंगे पैसे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार दिवाली से पहले यानी अक्टूबर महीने में 12वीं किश्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर कर सकती है। योजना में गड़बड़ियों को रोकने के लिए मोदी सरकार ने e-KYC जरूरी कर दिया था। ऐसे में पीएम किसान की किश्त में देरी होने लगी। पहले इसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त थी। बाद में इसे हटा दिया गया। ऐसे में पीएम किसान पोर्टल पर अभी भी e-KYC की जा सकती है। इसके अलावा राज्य सरकार अब गांव-गांव लाभार्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी करा रही है। ऐसे में 12वीं किश्त के 2,000 रुपये आने में देरी हो रही है।

Life Certificate: पेंशन जारी रखना है तो जीवन प्रमाण पत्र देना होगा, जानिए कैसे घर बैठे जमा कर सकते हैं ये पेपर

ऐसे चेक करें स्टेटस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें