Get App

PM Kisan Samman Nidhi: किश्त पाने से ज्यादा लौटाने की चिंता, जानिए कैसे चेक करें पैसे वापस करना है या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi: जिन लोगों ने गलत तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे हड़प लिए हैं। सरकार उनसे वसूली की तैयारी कर रही है। ऐसे में आप चेक करना जरूरी है कि कहीं आपको भी पैसे वापस करने का नोटिस तो नहीं मिल गया

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Nov 23, 2022 पर 3:24 PM
PM Kisan Samman Nidhi: किश्त पाने से ज्यादा लौटाने की चिंता, जानिए कैसे चेक करें पैसे वापस करना है या नहीं
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सरकार किसानों को 6,000 रुपये सालाना मुहैया कराती है।

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किसानों को 12 किश्तों में पैसे मुहैया कराए जा चुके हैं। किसान अब 13 वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कई ऐसे किसान हैं, जिन्होंने जालसाजी करके पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे हड़प लिए हैं। ऐसे में सरकार उनसे पैसे वसूलने की तैयारी कर रही है। अपात्र किसानों को अब पैसे वापस करना पड़ेगा। ऐसे में अगर आप जेल नहीं जाना चाहते हैं तो गलत तरीके से लिए गए पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे वापस कर दें।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहते किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। किसानों के ये पैसे 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त 2,000 रुपये की होती है। आमतौर पर पीएम किसान सम्मान निधि की पीएम पहली किश्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है।

इन किसानों को नहीं मिलते पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यानी पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उन्हें इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें