PM Kisan Yojana: किसानों को खुशखबरी, इस तारीख को मिलेगी 19वीं किश्त, ऐसे करें चेक

PM Kisan Yojana Next Installment: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना की 18 किश्तों में फायदा मिल चुका है। अब सरकार 19वीं किश्त जारी करने की तैयारी में है। लघु और सीमांत किसानों को इस योजना का फायदा मिलता है। कहा जा रहा है कि अक्टूबर महीने में 19वीं किश्त जारी की जा सकती है

अपडेटेड Aug 04, 2024 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan Yojana Next Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। लघु और सीमांत किसानों के लिए यह योजना बनाई गई है। अब तक किसानों को 18 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। देश के करोड़ों किसान 19वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि सरकार 19वीं किश्त के पैसे अक्टूबर महीने में जारी कर सकती है।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को किश्तों में दिए जाते हैं। साल भर में तीन किश्त जारी की जाती हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। हर 4 महीने में एक किश्त जारी की जाती है।

अक्टूबर महीने में 19वीं किश्त हो सकती है जारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों को अगली किश्त सरकार की ओर से जल्द ही जारी की जा सकती है। इस बारे में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार अक्टूबर महीने में पीएम किसान की 19वीं किश्त जारी कर सकती है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जारी की थी। जून के हिसाब से देखे तो अक्टूबर में 4 महीने का समय भी बीत जाएगा। बता दें कि पीएम किसान के तहत पहली किश्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है।

ऐसे करें अपने स्टेटस की जांच

सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है। इसके बाद यहां पर दिए हुए फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करें। फिर बेनेफिशियरी स्टेटस पर भी क्लिक कर दें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस नए पेज पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और 10 अंकों के मोबाइल नंबर को दर्ज करना है। फिर आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा।

इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठाने के लेने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना जरूरी है। इसके साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जमीन के दस्तावेज, निवास प्रमाण पत्र भी किसानों के पास होना जरूरी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का ई-केवाईसी कराना बेहद जरूरी है। इस प्रकिया को पूरा करने के लिए पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। इसके अलावा किसानों को अपने भूलेख सत्यापन भी कराना बहुत जरूरी है। अगर आपने अभी तक अगली किश्त के लिए अप्लाई नहीं किया है तो फटाफट अप्लाई कर दें। वहीं जिन लोगों ने अप्लाई कर दिया है। वो अपने स्टेटस की जरूर जांच कर लें।

इन किसानों को मिलता है फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन सभी किसानों को मिलता है जो अपनी जमीन के मालिक हैं। इस योजना की कुछ शर्तें हैं जैसे किसानों के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना जरूरी है। किसान सरकारी नौकरी न करता हो और इनकम टैक्स न भरता हो। यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। नियमों के मुताबिक, योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है।

Ration Card: घर में है फ्रिज तो नहीं बनवा सकते राशन कार्ड, जानें सरकारी नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।