Ration Card: घर में है फ्रिज तो नहीं बनवा सकते राशन कार्ड, जानें सरकारी नियम

Ration Card Rules: भारत में खाद्य विभाग की ओर से गरीब लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। सरकार की तरफ से अब राशन कार्ड के जरिए कई सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। ऐसे में बहुत से ऐसे अपात्र लोग भी जो राशन कार्ड बनवा लेते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं, आखिर किन लोगों को राशन कार्ड बनवाना चाहिए

अपडेटेड Aug 03, 2024 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
Ration Card Rules: राशन कार्ड भी केवाईसी कराना होता है। बिना इसके सरकारी सुविधाओं का फायदा मिलना मुश्किल है।

भारत में खाद्य विभाग (Food Department) की ओर से गरीब लोगों को राशन कार्ड मुहैया कराया जाता है। इसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी किया जाता है। इन राशन कार्ड के जरिए गरीब और जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकेत हैं। इसी की मदद से उन्हें फ्री में राशन दिया जाता है। यह सिर्फ जरूरतमंद लोगों का ही बनाया जाता है। अलग-अलग राज्यों में राशन कार्ड बनवाने के लिए अलग-अलग सुविधा दी जाती है। कुछ राज्यों में ऑफलाइन ऑनलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं।

वहीं कुछ राज्यों में सिर्फ ऑफलाइन ही राशन कार्ड बनवा सकते हैं। भारत सरकार की ओर से राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता तय की गई है। लिहाजा अगर आप भी राशन कार्ड बनवा रहे हैं तो एक बार पत्रता जरूर जान लें। कहीं ऐसा न हो कि राशन कार्ड बनवाने के चक्कर में फंस जाएं।

घर में है फ्रिज तो नहीं बनेगा राशन कार्ड


राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी नियम सरकार की ओर से बनाए गए हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास 100 वर्ग मीटर से ज्यादा की जमीन, जिसमें प्लॉट, फ्लैट, और घर है, तो फिर वे राशन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। वहीं किसी के पास 4 पहिया वाहन है (कार और ट्रैक्टर) हैं, वे लोग भी राशन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। साथ ही ऐसे लोग जिनके घर में फ्रिज लगा हुआ है या उनके घर में AC लगा है, वे लोग भी राशन कार्ड नहीं बनवा सकते हैं। इसके साथ ही किसी के परिवार में अगर कोई सरकारी नौकरी (Govt Job) कर रहा होता है, तो वह भी राशन कार्ड नहीं बनवा सकता है।

राशन कार्ड के लिए 2 लाख से कम होना चाहिए इनकम

राशन कार्ड बनवाने के लिए गांव में परिवार की इनकम 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। वहीं शहरों में सालाना आय 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कोई भी इनकम टैक्स (Income tax) देता है वह भी राशन कार्ड नहीं बन सकता है। इसके साथ ही किसी के पास अगर लाइसेंसी हथियार है तो वह भी राशन कार्ड के लिए अयोग्य है।

गलत तरीके से बन गया है राशन कार्ड तो फौरन करें सरेंडर

भारत सरकार अब गलत तरीके से राशन कार्ड हासिल कर चुके लोगों की पहचान कर रही है। अगर आपने भी इस तरह राशन कार्ड बनवा लिया तो बेहतर होगा कि आप सरेंडर कर दें। इसके लिए आपके खाद्य विभाग के कार्यालय जाना होगा। वहां लिखित में आपको सहमति पत्र देना होगा। इसके बाद आप सरकार की ओर से किसी तरह की कार्रवाई से बच जाएंगे। अपात्र पाए जानें पर कार्रवाई जरूर हो सकती है।

UPI ID Blocking Steps: मोबाइल चोरी होने पर फौरन UPI ID करें ब्लॉक, ये बेहद आसान तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।