PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 12 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। इसमें 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा हुआ है। अब देश के किसान 13 वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसके पहले सरकार ने एक अपडेट जारी कर दिया है। अगर आपको अभी तक इन नियमों के बारे में जानकारी नहीं है तो फिर आपको अगली किश्त के पैसे मिलना मुश्किल हो सकता है। लिहाजा इन्हें जानना बेहद जरूरी है।