PM Kisan Samman Nidhi: राशि पाने के लिए कभी न करें ये गलतियां, वरना अकाउंट में नहीं आएंगे पैसे

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि हासिल करने के लिए भूलेखों का सत्यापन, राशल कार्ड की सॉफ्ट कॉपी और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराना कभी न भूलें

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: देश के किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए सरकार समय-समय पर अलग-अलग योजनाएं लेकर आती है। ऐसी ही एक सरकारी योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yoajana) है। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराती है। ये पैसे सरकार तीन किश्तों में जारी करती है। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलती हैं। 12वीं किश्त के बाद किसान 13वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। अभी इसमें समय है, लेकिन कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें करवाना किसानों के लिए जरूरी है। वरना आपके अकाउंट में कभी भी पैसे नहीं आएंगे।

फटाफट करें ये काम

अब इस योजना में बदलाव सामने आया है। अब किसान योजना (PM KISAN Installment) में रजिस्‍ट्रेशन के लिए राशन कार्ड जरूरी कर दिया गया है। अगर आप भी किसान योजन के लाभार्थी हैं तो तत्काल ही राशन कार्ड बनवा लें। पीएम किसान पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज करना जरूरी हो गया है। आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। 12वीं किश्त में फर्जी किसानों की छंटनी कर दी गई है। ऐसे में अगर आप पात्र किसान हैं तो भूलेखों का सत्यापन जरूर करा लें। तीसरा काम यह है कि अगर आपके अकाउंट में आधार लिंक नहीं है तो फटापट इसे करा लें। अगर आपने यह काम नहीं किया तो अगली किश्ते के पैसे पाने में आपको कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

PM Kisan Samman Nidhi: बड़ा घोटाला उजागर! हरियाणा के किसानों का पैसा, बिहार-झारखंड भेजा, केस दर्ज


इस तरह लिस्ट में चेक करें नाम

पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा।

इस सेक्शन के अंदर Beneficiaries List ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव के नाम सेलेक्ट करें।

अब Get Report पर क्लिक करें, अब लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।

इसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।