PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि लॉन्च की है। लेकिन अब कुछ किसानों को नियमों का पालन नहीं करने पर सम्मान निधि से हाथ धोना पड़ सकता है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पराली जलाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए किसानों पर जुर्माना लगाने की भी बात कही गई है। वहीं किसानों को आर्थिक फायदा पहुंचाने के मकसद से पराली खरीद की भी व्यवस्था की गई। जिले में 9 किसानों पर पराली जलाने का आरोप लगा है। जिस पर प्रशासन ने पीएम किसान सम्मान निधि रोकने का नोटिस भेजा है।
