PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए दी जा रही है। लेकिन कई ऐसे फर्जी किसान सामने आ गए हैं। जो इस योजना का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। अब सरकार फर्जी किसानों को पहचान करने जुटी हुई है। इतना ही नहीं उनसे पैसो की वसूली भी हो रही है। उत्तर प्रदेश में 7 लाख से ज्यादा किसान ऐसे हैं जिन्होंने फर्जीवाड़ा कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लिया है। भूलेख सर्वे में यह खुलासा हुआ है। ऐसे किसानों से रिकवरी की जा रही है। अब तक कुल 26 करोड़ वसूल जा चुके हैं। इन किसानों को निधि के 13वीं किश्त भी नहीं दि जाएगी।
