PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 12 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। इस बार मोदी सरकार के देश के किसानों के अकाउंट में 16,000 करोड़ रुपये ट्रांसपर किए हैं। जबकि 11 वीं किश्त में 21,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे। 11 वीं किश्त के पैसे 10 करोड़ किसानों को मिले थे। इस बार 12 वीं किश्त के पैसे 8 करोड़ किसानों को मिले हैं। जिन किसानों को अभी तक 12वीं किश्त के पैसे नहीं मिले हैं। उन्हें 30 नवंबर तक भेजे जा सकते हैं।
13वीं किश्त के पहले मिलेंगे 2000 रुपये
दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि के तहत फर्जी किसान अधिक फायदा उठा रहे थे। ऐसे में सरकार ने e-KYC जरूरी कर दिया था। जिसकी वजह से कई फर्जी किसान पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्ट बाहर हो गए। वहीं कई पात्र किसान भी हैं। जिनको अभी तक 12वीं किश्त का फायदा नहीं मिला है। उन्हें सरकार की ओर से 30 नवंबर तक पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। वहीं जिन किसानों के पैसे अटके हैं वो कृषि मंत्रालय में शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने लेखपाल और कृषि अधिकारी से भी शिकायत कर सकते हैं। कुल मिलाकर 13वीं किश्त के पहले 12वीं किश्त के अटके पैसे इसी महीने के आखिरी तक मिल जाएंगे।
इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
जानिए कैसे चेक करें स्टेटस
सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
होम पेज पर फॉर्मर कॉर्नर के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करना है।
यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें।
अब नीचे दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
Get Data पर क्लिक करते ही आपका स्टेटस आपके सामने हो जाएगा।
इन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा
पीएम किसान का पैसा उन्हीं लोगों को मिलेगा। जिन्होंने अपना e-KYC करा लिया है। अगर आपने e-KYC नहीं कराया है तो आपकी किश्त अटक सकती है। सरकार ने पीएम किसान के तहत e-KYC के लिए 31 अगस्त तक की डेडलाइन दी थी। अब यह डेट निकल चुकी है। वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करता है, तो उसे भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है।