Get App

PM Kisan Samman Nidhi: 12वीं किश्त के पहले आया बड़ा बदलाव! फटाफट जमा करें ये डॉक्यूमेंट्स

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे तभी मिलेंगे। जब रजिस्ट्रेशन के दौरान राशन कार्ड नंबर दर्ज किया होगा

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 29, 2022 पर 3:48 PM
PM Kisan Samman Nidhi: 12वीं किश्त के पहले आया बड़ा बदलाव! फटाफट जमा करें ये डॉक्यूमेंट्स
देश भर के करोड़ों किसानों को 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार है।

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मकसद किसानों के जीवन स्तर को ठीक करना है। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक सुरक्षा भी मुहैया कराना है। ऐसे ही केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। अब इस योजना में बदलाव सामने आया है।

पीएम किसान योजना (PM KISAN Installment) में रजिस्‍ट्रेशन के लिए राशन कार्ड जरूरी कर दिया गया है। अगर आप भी किसान योजन के लाभार्थी हैं तो तत्काल ही राशन कार्ड बनवा लें। पीएम किसान पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज करना जरूरी हो गया है।

अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन पर राशन कार्ड नंबर नहीं दिया तो फटाफट ये काम निपटा लें। रजिस्ट्रेशन के दौरान डॉक्यूमेंटस की सिर्फ सॉफ्टकॉपी (PDF) बनाकर पोर्टल पर अपलोड भी करनी होगी। इसके साथ ही e-KYC भी कराना जरूरी है। पहले खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा की जाती थी। अब इसे खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ सॉफ्ट कॉपी ही जमा करनी होगी। इससे किसानों के समय में बचत होगी। इसके साथ ही नई व्यवस्था लागू होने से योजना को पारदर्शी भी बनाया जा सकेगा। अब तक देशभर में करोड़ों किसानों को कुल 11 किश्त का लाभ मिल चुका है। वहीं 12वीं किश्त के पैसे भी जल्द ही आने वाले हैं। जिसका किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: सिर्फ 2 दिन का इंतजार! किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये, लेकिन इन्हें नहीं मिलेगा फायदा

रजिस्ट्रेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें