देश भर के किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं में सबसे बड़ा और पहला नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) योजना का। इस योजना में देश भर के किसानों को साल भर में 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह आर्थिक सहायता तीन अलग अलग किश्तों में दी जाती है।
किसानों को दी जाती है 2 हजार रुपये की किश्त
किसानों को साल भर में तीन बार 2 हजार रुपये की किश्त इस योजना के तहत भेजी जाती है। अब तक किसानों को 13 किश्तें जारी की जा चुकी हैं। वहीं अब देश भर के किसान बेसब्री से 14वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के लिए यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि उनका नाम 14वीं किश्त पाने वाले किसानों की लिस्ट में शामिल है भी या नहीं। आप ऑनलाइन तरीके से बेहद ही आसानी से अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं। आइये जानते हैं क्या है इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस
PM Kisan Yojana के तहत अब तक किसानों को 13 किश्तों का लाभ दिया जा चुका है। अब किसानों को अपनी 14वीं किश्त का इंतजार है। अगर आप अपनी किश्त का स्टेटस चेक करना चाह रहे हैं तो आप एक मैसेज के जरिए इसे चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1- अपनी किश्त का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- दूसरे स्टेप में आपको बेनिफिशियरी स्टेटस का एक ऑप्शन दिखेगा आपको उस पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करने के बाद आपको पीएम किसान का रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर इंटर करना होगा।
स्टेप 3- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड आएगा। आपको इस कैप्चा कोड को फिल करके सबमिट पर क्लिक करना होगा। सबमिट पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर स्टेटस शो हो जाएगा।
स्टेप 4- अब आपको स्टेटस के सामने ई-केवाईसी, पत्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज पर ध्यान देना होगा।
स्टेप 5- अगर आपको 'यस' लिखा हुआ शो रहा है तो आपको किश्त का लाभ दिया जाएगा। लेकिन अगर इन तीनों के ही आगे या फिर किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा दिखाई देता है तो आपको किश्त का लाभ नहीं दिया जाएगा।