Mahila Samman Saving Certificate: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट 2023 पेश करते हुए महिलाओं के लिए एक नई योजना महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की भी घोषणा की थी। बजट 2023 में पेश की गई स्कीम महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Certificate) भारत सरकार की एक और नई सेविंग स्कीम है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट मार्च 2025 तक दो साल के समय के लिए महिलाओं को मिलेगा। इसमें महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 साल के पीरियड के लिए 2 लाख रुपये तक पैसा निवेश कर सकते हैं।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट ब्याज दर
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में से आंशिक तौर पर पैसा निकाल सकते हैं। इस पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इसमें महिला या लड़की के नाम पर 2 साल तक के लिए 2 लाख रुपया निवेश किया जा सकता है। ये महिलाओं के लिए कम समय के लिए एफडी की जगह निवेश का एक और विकल्प है। इस पर मिलने वाला रिटर्न एफडी से ज्यादा है और इसमें कुछ पैसा निकालने का भी ऑप्शन होता है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट लॉन्च की तारीख
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना के टैक्सेशन स्ट्रक्चर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये योजना निवेश के लिए 1 अप्रैल 2023 से शुरू हो जाएगी।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना देश भर के बैंकों और डाकघरों के माध्यम से मिलेगी। महिलाएं इनके जरिये निवेश कर सकती हैं।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट और सुकन्या समृद्धि योजना से कैसे है अलग
सुकन्या समृद्धि योजना: सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक छोटी जमा योजना है जो विशेष रूप से एक बालिका के लिए है। यह योजना एक लड़कियों की एजुकेशन और शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए है। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अभी ब्याज 7.6% की दर से मिल रहा है। इस पर कंपाउंट इंटरेस्ट लगता है। इसमें 10 साल तक की बच्ची के लिए कर सकते हैं। इसमें एक साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में धारा 80सी के तहत टैक्स बेनेफिट भी मिलता है।