PM Kisan Yojana: देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं, जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। अब तक 14 किश्तों में पैसे जारी किए जा चुके हैं। जबकि 15वीं किश्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सूबे के गाजीपुर जिले के कृषि विभाग ने पराली जलाने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि रोकने का फैसला किया है।
