Get App

PM मोदी ने दिया आम आदमी को कमाई का मौका, हर गली में खुलेगी यह दुकान

Jan Aushadhi Kendra: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से कई योजनाओं का ऐलान किया है। जिसमें जन औषधि केंद्र योजना का नाम भी शामिल है। इस योजना के तहत अब देश भर में 25,000 केंद्र खोलने का ऐलान किया गया है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 2:51 PM
PM मोदी ने दिया आम आदमी को कमाई का मौका, हर गली में खुलेगी यह दुकान
Jan Aushadhi Kendra के जरिए लोगों को सस्ते दाम पर दवाएं मुहैया कराई जाती हैं

Jan Aushadhi Kendra: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जन औषधि केंद्र को लेकर भी बड़ी घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी घोषणा में कहा कि सरकार का लक्ष्य अब इस योजना को विस्तार देने का है। जिसके तहत अब देशभर में जन औषधि केंद्रों की संख्या को 10,000 से बढ़ाकर 25,000 किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि ये जन औषधि केंद्र जेनरिक दवाओं को मुहैया कराने के मकसद से खोला जा रहा है। जन औषधि केंद्र लोगों की कमाई का भी अच्छा जरिया बन रहा है।

बता दें कि देश की जनता को सस्ते दामों पर बीमारी के इलाज के लिए दवा मुहैया कराने में जन औषधि केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

9 साल में खोले गए 9,884 जन औषधि केंद्र

देश की जनता को सस्ते दामों पर बीमारी के इलाज के लिए दवा मुहैया कराने में जन औषधि केंद्रों बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। पहले केंद्र सरकार की तरफ से मार्च 2024 तक देशभर में 10,000 जन औषधि केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया था। यह लगबग पूरा हो गया है। बीते दिनों संसद में अपने भाषण के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंकड़े पेश करते हुए बताया था कि 2014 में देशभर में केवल 80 जन औषधि केंद्र थे। लेकिन मोदी सरकार के बीते 9 साल के कार्यकाल के दौरान जन औषधि केंद्रों की संख्या 9,884 हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें