Get App

1 जुलाई से ऑफिस में करनी होगी 12 घंटे की नौकरी, घटेगी सैलरी लेकिन बढ़ेगा PF, मोदी सरकार बदलेगी नियम

मोदी सरकार 1 जुलाई से आपके ऑफिस के काम के घंटे बदल सकती है। नए महीने की शुरुआत से आपके ऑफिस के काम के घंटे बढ़ सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2022 पर 6:07 PM
1 जुलाई से ऑफिस में करनी होगी 12 घंटे की नौकरी, घटेगी सैलरी लेकिन बढ़ेगा PF, मोदी सरकार बदलेगी नियम
मोदी सरकार जल्द ऑफिस के काम करने के घंटे बढ़ा सकती है।

Labour Code: मोदी सरकार 1 जुलाई से आपके ऑफिस के काम के घंटे बदल सकती है। नए महीने की शुरुआत से आपके ऑफिस के काम के घंटे बढ़ सकते हैं। कर्मचारियों को ऑफिस में 8 से 9 घंटे की जगह 12 घंटे काम करना पड़ सकता है। मोदी सरकार की योजना 1 जुलाई तक लेबर कोड के नियमों को लागू करने की है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

12 घंटे की होगी नौकरी

1 जुलाई से कंपनियों के पास अधिकार होगा कि वह काम के घंटों को बढ़ाकर 12 घंटे कर सकती है लेकिन फिर एक दिन छुट्टी अधिक मिलेगी। यानी 3 दिन कर्मचारियों को छुट्टी मिल सकेगी। नया नियम लागू होने के बाद कंपनियां, कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी दे सकेगी। कर्मचारियों को चार दिनों के लिए प्रति दिन 10 से 12 घंटे काम करना होगा। नए कानूनों का मतलब यह होगा कि ओवरटाइम के अधिकतम घंटे 50 (कारखाना अधिनियम के तहत) से बढ़कर 125 घंटे हो जाएंगे।

वेतन घटेगा और PF बढ़ेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें