Post Office Scheme: बाजार कई निवेश ऑप्शन्स से भरा हुआ है और इनमें से कई योजनाओं पर बताया जाने वाला रिटर्न बहुत ही आकर्षक होता है। हालांकि, इनमें से कुछ निवेश में जोखिम शामिल होता है। काफी निवेशक कम रिटर्न वाले सुरक्षित निवेश योजनाओं को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इनमें जोखिम कम होता है। अगर आप भी कम जोखिम वाले रिटर्न या निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है। भारतीय डाक (Indian Post) द्वारा दी जाने वाली आवर्ती जमा योजना ऐसी ही पॉलिसी में से एक है। इनमें 100 रुपये में खाता खोला जा सकता है। अगर आप भी छोटे निवेश से बड़ा फंड खड़ा करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की आवर्ती जमा अच्छा विकल्प हो सकता है।
