Post Office Scheme: आम तौर पर सभी लोगों की चाह रहती है कि रिटायरमेंट के बाद उसके पास पैसों की कमी न रहे। इसके लिए वो अलग-अलग स्कीम में पैसे निवेश करते हैं। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार स्कीम लेकर आया है। जिसमें निवेश करने पर आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है। इसमें आपका भविष्य सुरक्षित हो सकता है। इस स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office Senior Citizen Savings Scheme – SCSS ) है। रिटर्न देने के मामले में यह सुकन्या समृद्धि योजना के बाद दूसरी सबसे बेहतर स्कीम है।
5 साल की मैच्योरिटी वाली SCSS पर 7.4 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। यह किसी बड़े बैंक या पोस्ट ऑफिस की FD और नेशनल सेविंग्स सार्टिफिकेट्स (NSC) के मुकाबले ज्यादा है। यहां तक कि सीनियर सिटीजंस के नाम पर चल रही अन्य योजनाओं मसलन SBI ‘वी केयर’ के मुकाबले भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
इस स्कीम में किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। इसमे निवेश करने के लिए 60 साल उम्र होनी चाहिए। इसके साथ ही बहुत से लोग समय से पहले Voluntary Retirement (VRS) ले लेते हैं। ऐसे में यह लोग भी अपने रिटायरमेंट के पैसे निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा इस स्कीम के तहत इंडिविजुअल या पति या पत्नी के साथ ज्वॉइंट में एक से ज्यादा अकाउंट रख सकते हैं। लेकिन सभी को मिलाकर निवेश 15 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। यानी इस स्कीम में ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। कम से कम निवेश की राशि 1000 रुपये है। यानी 1000 रुपये जमा करके अकाउंट खुलवा सकते हैं।
इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इसके बाद आप चाहें तो इस स्कीम को 3 साल की अवधि के लिए और बढ़ा सकते हैं। इसके साथ इस स्कीम में निवेशक को समय से पहले अकाउंट बंद करने की सुविधा भी मिलती है। आप इसे 1 साल के बाद बंद करा सकते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में आपकी जमा की गई राशि का 1.5 फीसदी कट जाएगा। वहीं साल के बाद अकाउंट बंद करने पर जमा राशि का 1 फीसदी कट जाएगा।
15 लाख पर मिलेंगे 21.43 लाख
इस स्कीम में अगर आप 5 साल के लिए 15 लाख रुपये निवेश करते हैं। इसमें सालाना ब्याज 7.4 फीसदी है। इस हिसाब से मैच्योरिटी पर आपको 21,43,447 रुपये मिलेंगे। इसमें आपको 6,43,447 रुपये ब्याज का फायदा होगा। बता दें कि इस स्कीम में आपको निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट भी मिलती है।